
सन 2011 में लाला आत्माराम मेमोरियल समिति माजरा के संस्थापक वेद प्रकाश गोयल ने डिवाइन विज़डम स्कूल की नींव रखी जिसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव चौधरी सुखराम के करकमलों द्वारा 12 मार्च 2011 को किया गया। स्कूल की प्रबंधन समिति कई वर्षों से यह अनुभव कर रही थी क्षेत्र की जनता के लिए एक सीबीएसई से संबंधित विद्यालय माजरा के आसपास होना चाहिए। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने माजरा के पास कोटड़ी गाँव में एक शांत, सौम्य सुंदर स्थल का चयन किया। साल के वृक्षों की पहाड़ियों से घिरा यह स्थल अपने आप में शिक्षण के लिए श्रेष्ठता प्रदान करता है। वर्तमान में सीबीएसई द्वारा 10+2 की मान्यता प्राप्त कर अपने विद्यार्थियों को तीनों श्रेणियों (कला, वाणिज्य तथा विज्ञान) में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। विज्ञान के दोनों संकाय (मेडिकल, नॉन मेडिकल) विद्यार्थियों के द्वारा अपनाए गए हैं तथा उनकी आवश्यकतानुसार आधुनिक शैली पर आधारित भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं द्वारा बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने प्रारंभ से 8 Point Educational Programme को अपनाया हुआ था परंतु आज उसके साथ-साथ 7 C’s Lifelong Skills (Critical Thinking and Doing, Creativity, Collaboration, Cross-cultural Understanding, Communication, Computing, Carrier & Learning Self-reliance) को भी ग्रहण किया है जो विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम हैं। विद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट टीवी लगवाकर शिक्षा को रुचिकर बनाया गया है। आकर्षक क्रियाकलापों से विद्यार्थियों का सभी विषयों के प्रति रुझान समान रूप से बढ़ रहा है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु समयानुसार SLC (Student Lead Conference) कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थी गतिविधि द्वारा पूर्ण आत्मविश्वास से सबके समक्ष अपनी बात को प्रस्तुत कर सकें। इस वर्ष से विद्यालय द्वारा पंच परिवर्तन के नियमों को अपनाया गया है ताकि विद्यार्थी एक अनुशासित नागरिक बनकर घर, परिवार, समाज, पर्यावरण एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। इससे छात्र अनुशासित, ईमानदार और जिम्मेदार तो बनेंगें ही साथ ही समाज और पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निष्ठ भी रहेंगे।विद्यालय में विद्यार्थियों की चेष्टाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं ताकि बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान रखते हुए उनका उचित मार्गदर्शन हो सके।
■ खेलकूद व अन्य गतिविधियाँ:विद्यार्थियों के भावी जीवन को सुखमय बनाने हेतु समयानुसार विभिन्न क्षेत्रों में जैसे- भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, हिमाचल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस, खेल, मार्शल आर्ट्स आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता सुनिश्चित करवाई जाती है। हमारे विद्यालय के विद्यार्थी भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करवा चुके हैं। इसके अतिरिक्त छात्र अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल कराटे टूर्नामेंट में कुमित्ते श्रेणियों में भाग लेकर अनेक स्वर्ण, रजत तथा काँस्य पदक जीत चुके हैं।




